जहांगीरगंजआलापुर विधानसभा क्षेत्र से गुजर रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर अप्रोच मार्ग निर्माण की मांग के समर्थन में आंदोलनरत संघर्ष समिति के साथ विधायक अनीता कमल के आवास पर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम की मौजूदगी में एक्सप्रेस वे निर्माण इकाई के इंजीनियरों के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्माण इकाई के इंजीनियर समिति अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी के तर्कों के आगे निरुत्तर नजर आए। बैठक में सबकी सहमति से अप्रोच लम्बित होने का खतरा फिलहाल टल गया है।
विधायक की ओर से अप्रोच मार्ग कम्हरिया से अन्यत्र विस्थापित किए जाने के पत्र के बाद संघर्ष समिति ने बैठक कर आंदोलन का मन बनाया था। बैठक में लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण कम्पनी की तरफ से इंजीनियर कृष्ण मुरारी, सहायक अभियांत्रिकी इंजीनियर प्रदीप कुमार पांडेय व अभियंता विवेक कुमार सोनी ने भाग लिया। संघर्ष समिति के शिष्टमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष योगेंद्र नाथ त्रिपाठी व बाल गोबिंद त्रिपाठी ने किया। बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद एप्रोच मार्ग निर्माण में फिलहाल देरी होने की संभावना टलती दिख रही है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
Related Posts

