अधिक से अधिक वाद नियत एवं निस्तारित करवाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर डॉ० बब्बू सारंग, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 10.07.2021 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में कोविड-19 महामारी के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के
अनुपालनआयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतुआजदिनांक01.07.2021 को डॉo बब्बू सारंग, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में व डा0 रीमा बन्सल, चतुर्थ, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकअदालत में नियत होने वालेवादहेतुजनपदन्यायालयअम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानितन्यायायिकअधिकारीगण के साथ कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सावधानी पूर्वक प्री-ट्रायल बैठक का आयोजनकिया गया।इस बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अम्बेडकरनगर द्वारा प्री-ट्रायल बैठक में उपस्थित समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण को अधिकसे अधिक वाद नियत एवं निस्तारित करवाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतुनिर्देशित किया गया। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक, बी०एस०एन०एल, राजस्व, के 8360वाद एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के 1533 वाद सहित अब तक कुल मिलाकर 9893 वाद
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत किये गये हैं।इसी क्रम में डा0 रीमा बन्सल, चतुर्थ, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपर जिलाधिकारी, (वि0/रा0) अम्बेडकरनगर, उपजिलाधिकारी, भीटी, आलापुर, टाण्डा, अम्बेडकरनगर, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला सूचना अधिकारी, अम्बेडकरनगर, तहसीलदार, अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर, अम्बेडकरनगर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक आफ बड़ौदा,
बी०एस०एन०एल के प्रतिनिधि, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, अकबरपुर के साथ प्री-ट्रायलबैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा प्री-ट्रायल बैठक में उपस्थित सभी को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक वाद नियत कर निस्तारित करवाने हेतु निर्देशित किया गया एवं राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अपना सकिय सहयोग
प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पुरानी कचहरी स्थित पारिवारिक न्यायालय में श्री अनमोल पाल, माननीय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, की अध्यक्षता में श्रीमती पूजा विश्वकर्मा, अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत व सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में पारिवारिक वादोंसेसम्बन्धितअधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया एवं अधिवक्ताओ को आगामी
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद नियत कर निस्तारित करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

