इस्राईल के नए प्रधानमंत्री उगलने लगे ज़हर, दिल को बहलाने के लिए यह ख्याल अच्छा है…
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
इस्राईल के प्रधानमंत्री ने उन दावों से इनकार किया है कि जिसमें कहा गया था कि ज़ायोनी शासन के विदेश मंत्री और अमेरिका के बीच इस बात पर सहमत हो गई है कि वॉशिंग्टन ईरान के के संबंध में कोई भी नीति बिना तेलअवीव की सहमति के नहीं बनाएगा। साथ ही नेफ़्ताली बेनेत ने यह दावा किया कि तेल अवीव बिना किसी सीमितता के विदेशी खतरों का जवाब देगा।
इस्राईली समाचार साइट येदिओत अह्रोनोत की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेत ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में बुधवार को दिए अपने एक बयान में यह दावा किया कि, इस्राईल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए ख़ुद को सीमित नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि इस्राईल ख़ुद की रक्षा करेगा और निकट भविष्य में आने वाले सभी ख़तरों से मुक़ाबला करेंगे। नेफ़्ताली बेनेत ने ज़ायोनी शासन की नव गठित गठबंधन सरकार के भीतर असहमति की कुछ रिपोर्टों का भी खंडन किया और दावा किया कि, गठबंधन में मौजूद आठों दलों के बीच कई मुद्दों पर व्यापक सहमति है।
Related Posts
इससे पहले इससे पहले इस्राईल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मुलाक़ात में उनसे आह्वान किया की कि ईरान परमाणु समझौते के नियमों और शर्तों को इस तरह से लागू किया जाए कि जिसमें इस्राईल के हितों का पूरा ख़्याल रखा जाए। रिवलिन ने बाइडन से यह भी मांग कि कि, वॉशिंग्टन परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर अधिक से अधिक प्रतिबंध लगाए।
ग़ौरतलब है कि, अमेरिका और इस्राईल के नेतृत्व में कुछ पश्चिमी देशों ने हाल के वर्षों में ईरान पर यह आरोप लगाया था कि वह रमाणु कार्यक्रम के ज़रिए अपने सैन्य लक्ष्यों का पूरा कर रहा है। जबकि ईरान ने पूरी तरह इस तरह के दावों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था।

