जुआ खेलने के दौरान आपसी विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर तमंचे से किया फायर ,युवक की स्थिति गंभीर…
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर शान्तिपुरी क्षेत्र पीएससी जवानों की तैनात किया,आरोपी की गिरफ्तारी के बनाई गई टीम।
किच्छा:ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र ग्राम गडरिया बाग स्थित विमको फार्म मे जुआ खेलते समय मामूली कहासुनी को लेकर मुकेश टाकुली पुत्र मानसिंह टाकुली उम्र 30 वर्ष निवासी शान्तिपुरी नम्बर दो एवं गोविंद सिंह रौतेला उम्र 35 वर्ष निवासी शान्तिपुरी आपस में भीड़ गए,इस दौरान गोविंद सिंह ने मुकेश टाकुली के तमंचे से सिर पर गोली मार दी।मुकेश को सिर पर गोली लगने के बाद आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया,घायल मुकेश टाकुली का ईलाज भोजीपुरी के राममूर्ति मे ईलाज चल रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत मे आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी।इस दौरान जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मौके का निरीक्षण कर शान्तिपुरी क्षेत्र मे बडी संख्या मे पीएससी के जवानों को तैनात कर दिया है,और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है।वही शान्तिपुरी क्षेत्र मे हुए गोलीकांड से क्षेत्रवासियों मे भय का माहौल है क्योंकि पूर्व मे भी छोटे छोटे विवादो के कारण कई बडे हादसे हो चुके है।

