फतेहपुर पुलिस का गुडवर्क, बाइक चोर गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। फतेहपुर पुलिस ने शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद किया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवली प्रभारी पुलिस टीम के साथ अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक से घूम रहा है। तभी कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मौर्या उपनिरिक्षक धर्मेन्द्र सिंह कान्सटेबल नियाज खा, जयनारायण यादव के साथ महमूदाबाद रोड रिलांयस पेट्रोल पम्प के पास पहुँचकर अभियुक्त की तलाश करने लगे। कुछ देर के बाद एक आदमी बाइक से आता दिखा तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम मोहम्मद साजिद पुत्र मो. नासिर अन्सारी निवासी मोहल्ला नालापार दक्षिणी फतेहपुर बताया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल यूपी 32 जेसी 9772 बरामद की है। अभियुक्त साजिद ने पुलिस को बताया कि उक्त बाइक 10 दिन पूर्व बेहटा बाजार थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ से चोरी किया था और बाइक की नबर प्लेट बदल कर उसे बाराबंकी व सीतापुर में सस्ते दामो से बेच दिया करता था। इससे पहले भी उसने कई मोटरसाइकिल चोरी करके बेचने का काम किया था। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त साजिद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

