सपाईयों ने तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। तहसील फतेहपुर में समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा एमएलसी राजेश यादव राजू व पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज़ किदवई ने तहसील पहुंच कर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया! सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ समाजवादियों ने मोर्चा खोल दिया है, सरकार तानाशाही, है, तो अफसर भी पीछे नहीं वो अफसरशाही चला रहे हैं, और प्रदेश बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, डीजल, पेट्रोल, की बढ़ती कीमतों से किसानों का बुरा हाल है, खेत की सिंचाई करना बहुत कठिन है, आमदनी वही है, महंगाई महामारी की तरह बढ़ती जा रही है, आज आसमान को छू रही है! प्रदेश की निकम्मी सरकार सो रही है, लोकतंत्र की हत्या करके पंचायत चुनाव जीते जा रहे हैं, चाहे वह जिला पंचायत अध्यक्ष का हो ब्लाक प्रमुख का पद का चुनाव, जिसमें सरकार इतना गिर गई, कि उसको महिलाओं का चीर हरण तक करवाना पड़ा, जो बड़ी बड़ी डींगे मारते थे, कि हम महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है! सिर्फ दिखावा साबित हो गयी, सरकार बौनी साबित हो गयी, प्रदेश में बीजेपी ने सिर्फ गुन्डाराज की स्थापना की, जनता बेहाल है, उसकी समस्याओं को सुलझाने की जगह भाषण सुनाया जाता है, विकास के नाम पर सिर्फ रगांई, पुताई, और नाम बदलने को विकास बता दिया जाता है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मो. सबाह, रामू गुप्ता, डॉ. लवकुश यादव, बलराज यादव, नसीम गुड्डू, चन्द्रशेखर गुप्ता, प्रभाकर यादव, हरिमोहन पाण्डेय, अर्जुन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!