पूर्ण बहुमत से सपा बनायेगी सरकार : गौरव रावत बैठक में बोले जैदपुर विधायक
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी जब जब सत्ता में आई है। उस वक्त अपने शासन काल में विकास करने का काम किया है। जिसमें हमेशा सभी वर्गा के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन से लाभ मिला है। इसी को लेकर आने वाले वक्त में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उक्त विचार बुधवार को विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत विकासखंड सिद्धौर में सुसवाई एवं बम्भौरालोदी सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारियो के साथ बैठक के दौरान जैदपुर विधायक गौरव रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने आगे कहा कि सपा हमेशा से विकास कार्या की तरफ रूची रखती है और अपनी सरकार के कार्यकाल में पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने का विकास किया था। परन्तु जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है विकास के कार्य पूरी तरह से रूक गए है। इस मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष शानू प्रधान, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष पिन्कू सैनी, धीरज रावत, रामदेव जगजीवन वर्मा, राकेश कुमार, मोहम्मद दिलदार हरिभजन रावत, अनिल पांडे, रामकिशोर गौतम, उदय कुमार मिश्र, मोहित यादव, विशाल यादव आज सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

