पीस कमेटी बैठक : डीजीपी द्वारा जारी गाइड लाइन पर उठे सवाल सावन व मोहर्रम को लेकर कोतवाली नगर परिसर में बैठक आयोजित
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। शहर कोतवाली प्रांगण में सावन व मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता सीओ सिटी सीमा यादव ने की। बैठक में सुन्नी मुस्लिम समुदाय की तरफ से ताज बाबा राईन ने कहा कि कोरोना को देखते हुए हम लोग गाइड लाइन का पालन करेंगे। जैसा कि गाइड लाइन में कहा गया है कि मोहर्रम के सम्बन्ध में कोई भी जुलूस सड़को पर नही निकलेगा। लेकिन ताजिए को दफन करने के लिये पांच व्यक्तियों की अनुमति दी जाये। जिस पर सीओ सिटी सीमा यादव ने कहा कि आप की बात सेन्टर पीस कमेटी बैठक में रखूंगी लेकिन अभी तक हमारे पास कोई ऐसी गाइड लाइन नही आयी है कि पांच लोगों को अनुमति दी जाये। खास बात यह रही कि पीस कमेटी की बैठक में शिया समुदाय के लोगों ने बहिष्कार किया। क्योंकि डीजीपी द्वारा जारी गाइड लाइन में शिया समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि मोहर्रम के दौरान गौकशी होती है और यौन शोषण और मोहर्रम को त्यौहार का नाम दिया गया है। जबकि मोहर्रम एक त्यौहार नही बल्कि गमों का महीना है। मोहर्रम शिया समुदाय दो महीना आठ दिन तक काले कपड़े पहनकर इंसानियत को बचाने वाले शहीद-ए-आजम इमाम हुसैन की याद में गम मनाते हैं। डीजीपी द्वारा जारी मोहर्रम के सम्बन्ध में गाइड लाइन को लेकर शिया धर्म गुरुओ ने इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है। जिले में भी शिया समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। पीस कमेटी की बैठक में शिया समुदाय की तरफ से कर्बला मुतवल्ली असद रिजवी, आसिफ हुसैन (पत्रकार) शामिल हुए। जिन्होने डीजीपी के गाइड लाइन का पुरजोर विरोध किया और शहर कोतवाल अमर सिंह के द्वारा बार बार मोहर्रम को त्यौहार कहने पर कड़ी आपत्ति जतायी। जिस पर सीओ सिटी सीमा यादव ने कहा कि आपकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचायी जायेगी और सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक में भी रखी जायेगी। जारी गाइड लाइन को लेकर शिया-सुन्नी समुदायों ने इसकी पुरजोर मजम्मत की है।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

