कयूम प्रधान ने की आजम खान की रिहाई की मांग

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। शुक्रवार को विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत सिपहिया में नमाज-ए-जुमा अदा करने के बाद अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कयूम प्रधान ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा के कद्दावर नेता आजम खान की रिहाई की मांग की। कयूम प्रधान ने कहा की आजम खान की इतनी गलती है कि जो उन्होंने शिक्षा का मंदिर स्थापित किया और बच्चों के हाथ में कलम दी बस यही गुनाह है। भाजपा सरकार में पूरी जनता त्रस्त है। लोगों के बिजनेस ठप हैं किसान बेहाल परेशान है आज खाद्य के दाम आसमान छू रहे डीजल पेट्रोल कितना महंगा हो गया है यह सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है आने वाला 2022 चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। अंत में कयूम प्रधान ने सपा शासन काल के दौरान की गयी उपलब्धियां गिनाई। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जलील अहमद, मौलाना अख्तर, कासमी अबुल आदि मौजूद रहे।
: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!