जिले की समाजी शख्सियत थे मो. यूसुफ और जुबैर अहमद : राजनाथ
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। नगर के गांधी भवन में जैदपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद के वालिद हाजी मोहम्मद यूसुफ एवं बाराबंकी तबलीगी जमात के अमीर हाजी मो. जुबैर अहमद के आकस्मिक निधन पर खिराजे अकीदत पेश करते हुए दुआएं मगफिरत की। समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने जिले की दोनों शख्सियतों की समाजी खिदमात पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत जैदपुर के चेयरमैन रियाज अहमद का जिले की जानी मानी हस्तियों में शुमार होता है। जिनका जैदपुर के सामाजिक एवं राजनैतिक घराने से गहरा रिश्ता है। उनके पिता हाजी मोहम्मद यूसुफ जनपद की समाजी शख्सियत थे। साठ के दशक में नगर पंचायत जैदपुर से सभासद चुने गए। वह मृदुभाषी, मिलनसार एवं परोपकारी व्यक्ति थे। यही वजह है कि हर कोई उन्हें चाहता था और आज उनकी मौत से हर कौम के लोग दुखी हैं। वह कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता रहे है। वह अपनी दरियादिली की वजह से भी जाने जाते थे। गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए वो हमेशा तैयार रहते थे, यही नही किराए की दुकानों का सारा किराया गरीबों में दान कर देते थे। हाजी यूसुफ के निधन से समाज ने एक सच्चा समाजसेवी व नेक दिल इंसान खो दिया जो कि हर समय मानव सेवा के लिए तत्पर रहते थे। श्री शर्मा ने अपने शोक संदेश में हाजी मोहम्मद जुबैर अहमद के इंतकाल को आमजन के लिए गहरी क्षति बताते हुए कहा कि मो. जुबैर अहमद शहर में लम्बे समय से दीन की खिदमत अंजाम दे रहे थे। वह अपने आवास पर बच्चों को कुरआन शरीफ की तालीम भी देते थे। बाराबंकी तब्लीगी जमात के अमीर मोहम्मद ज़ुबैर अहमद ने कलेक्ट्रेट में नाज़िर की ज़िम्मेदारी बड़ी ईमानदारी की। उनकी पहचान कौमी एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द कके मसीहा के रूप में थी। उन्होंने अपनी सरकारी सेवा में रहते हुए किसी भी व्यक्तिगत लाभ नहीं लिया और ना ही सरकारी धन का अपने जीवन में प्रयोग किया। इस अवसर पर हाजी मो. उमैर किदवई, अतीकुर्रहमान सज्जन, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, अज़मी रिज़वी, पाटेश्वरी प्रसाद, सत्यवान वर्मा, मनीष सिंह, इफ्खिर हुसैन, जमील-उर-रहमान, सलाउद्दीन किदवई, अशोक जायसवाल, पी.के सिंह, विजय कुमार सिंह, संतोष शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

