कांग्रेस सभी विधानसभा क्षेत्रों में करेगी विरोधी प्रर्दशन तैयारी बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रो मे कांग्रेस पार्टी क्रान्ति दिवस (9 अगस्त) से भाजपा गद््दी छोडो अभियान की शुरूआत करेगी। उक्त आशय की जानकारी तैयारी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने दी। उन्होने कहा कि भाजपा गद््दी छोड़ो अभियान के प्रथम दिन 9 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र कुर्सी में प्रातः 11 बजे विरोध मार्च फतेहपुर बस स्टाप से बेलहरा तिराहा होते हुये फतेहपुर तहसील पर, विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ में 12 बजे सुबेहा तिराहे से हैदरगढ तहसील पर, तथा विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी में प्रातः 10 बजे रामलीला मैदान दशहराबाग से शुरू होकर नवाबगंज तहसील पर प्रदर्शन के बाद समाप्त होगा। इसी क्रम मे 10 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद में दोपहर 1 बजे भिटरिया स्थित ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से चलकर रामसनेहीघाट तहसील पर, विधानसभा रामनगर में प्रातः 11 बजे रामनगर चाराहा स्थित गुलशन स्टूडियो से चलकर रामनगर तहसील पर, तथा विधानसभा जैदपुर में अपराहन 2 बजे नगर पंचायत जैदपुर में मुक्खिन बाजार से चल कर थाना चौराहे पर विरोध मार्च का समापन होगा। बैठक में पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, अरशद इकबाल, गौरी यादव, अखिलेश वर्मा, रामहरख रावत आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!