ड्राइवर का लटकता मिला शव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रजनापुर निवासी 32 वर्षीय इन्द्रेश यादव पुत्र सियाराम ट्रक ड्राइवर था। सूत्र बताते हैं कि बीती रात शाम करीब 7 बजे पति-पत्नी में तू तू मैं मैं हुयी उसके बाद इन्द्रेश 112 पुलिस को काल किया। करीब 8 बजे 112 पुलिस पहुंची जिससे भी तकरार करके इन्द्रेश भाग गया और सुबह उसका शव बाबा ख्याम दास साहब के मन्दिर के किनारे परिसर में बेर के पेड़ से लटकता देखा गया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी पुलिस बदोसरांय ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!