गद्दी छोड़ो अभियान सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा : लल्लू क्रान्ति दिवस पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हैं। इस सरकार में किसान, नौजवान, महिलाओं के हितों की अनदेखी हो रही हैं। महंगाई चरम पर हैं किसान, नौजवान इस दमनकारी सरकार से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का क्रान्ति दिवस से शुरू भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को क्रान्ति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान पर दशहराबाग स्थित मैदान से चलकर तहसील स्तर पर आयोजित प्रदर्शन मार्च का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र सदर, विधानसभा क्षेत्र कुर्सी एवं विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में भाजपा गद्दी छोडो मार्च का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसजनों के साथ दशहराबाग, नाका सतरिख, मुंशीगंज, लखपेड़ाबाग, बेगमगंज मोड़, कोतवाली, देवा तिराहा, जिला पंचायत, उपनिबंधक कार्यालय, कचेहरी होते हुए तहसील पर गगनभेदी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के पश्चात् समाप्त हुआ। भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान में मुख्य रूप से अरशद इकबाल, गौरी यादव, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, सोनम वैश्य, फरजाना खान आदि शामिल रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

