शिक्षक अपने-अपने कार्यों का निवार्हन करें : अर्चना मिशन प्रेरणा हेतु समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शहर के नगर संसाधन केन्द्र पर समस्त संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्चना के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अर्चना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समीक्षा बैठक में ऑपेरशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में किये गए कार्यों की स्थिति, एम.डी.एम. के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा भत्ता वितरण करने की स्थिति तथा प्रेरणा पोर्टल पर डाटा फीडिंग की स्थिति, अभिभावकों द्वारा दीक्षा ऐप, प्रेरणा लक्ष्य ऐप एवं रीड एलॉन्ग ऐप डॉउनलोड करने की स्थिति, प्रेरणा साथी बनाने की स्थिति, डी.बी.टी. पर छात्र नामांकन अपलोड करने की स्थिति, कम्पोज़िट ग्रांट की स्थिति, यू-डायस प्लस डी.सी.एफ. भरे जाने की प्रगति, पुनर्निर्माण हेतु किचन-कम स्टोर की माँग की सूचना, क्विज़ की प्रगति, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण की स्थिति, मोहल्ला पाठशाला की स्थिति, पुस्तकालय, रीडिंग कॉर्नर, ई-पाठशाला एवं बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सामग्री आदि के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्चना ने मिशन प्रेरणा पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालय को प्रेरक बनाने के लिये एक रुपरेखा तैयार करें साथ ही आधारशिला माड्यूल, ध्यानाकर्षण माड्यूल व शिक्षण संग्रह पर भी प्रकाश डाला गया। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को इन माड्यूलों के माध्यम से प्रोफेशनल शिक्षक के रुप में विकसित होना है तथा बच्चों के अभिभावकों से निरंतर सम्पर्क में रहकर सभी प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों को पूर्ण करना है। श्रीमती अर्चना ने आगे बताया कि प्रेरणा लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सभी को प्रत्यक्ष रुप से पूरी ईमानदारी के साथ अपने अपने कार्यों का निवार्हन करना पड़ेगा। इससे हमारा शिक्षा क्षेत्र समाज में गौरान्वित होगा तथा हमारे जनपद में अध्ययनरत् एक-एक बच्चे को इसका लाभ अवश्य रुप से मिलेगा तथा उन्होने यह भी कहा कि मिशन प्रेरणा की सफलता हेतु विद्यालय स्तर से लेकर जनपद व प्रदेश स्तर तक पूरी टीम की अहम भूमिका रहेगी तथा सभी लोगों को टीम भावना से पूरे मनोयोग के साथ काम करते हुए निर्धारित लक्ष्य की सम्प्राप्ति हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद एआरपी ऋषि वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, मंजुला सिंह ने बारी-बारी से शिक्षकों को शिक्षण सम्बंधित विभिन्न तकनीकों को सिखाया एवं अपने अपने अभिनव प्रयासों की संक्षिप्त रुप रेखा भी प्रस्तुत की। इसके बाद मीना मंच नोडल के रूप में मौजूद पारुल शुक्ला ने बताया कि इसी माह से मीना मंच कार्यक्रम के दूसरे पखवारे की शुरुआत हो रही है तथा इस सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए मीना मंच के गठन, मीना मंच टीम में सदस्यगण इत्यादि बिन्दुओ पर जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पुनीत, अजय बाबू, प्रवेश, नेहा, अविनाश, चांद तथा समस्त शिक्षक सहित पांच संकुल शिक्षक भी मौजूद रहे।

Don`t copy text!