आधा दर्जन पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। विद्युत चोरी को रोकने एंव विद्युत लाइन की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को विद्युत उपकेन्द्र मसौली द्वारा चलाये गये विशेष अभियान में कनेक्शन विच्छेदन के बाद भी बिजली जलते पाये जाने पर आधा दर्जन उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 33/11 विद्युत उपकेन्द्र मसौली के अवर अभियंता जेपी सिंह की अगुवायी में शुक्रवार को मसौली एव बांसा फीडर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागाँव एव ताड़ीपुर में चलाये गये विशेष अभियान में उपभोक्ता अर्जुन सिंह पुत्र गुरु सहाय, विजय कुमार पुत्र मंशाराम, दिनेश कुमार पुत्र श्यामलाल, शिवनरायन पुत्र गुरुदीन, व ग्राम ताड़ीपुर निवासी बच्चूलाल पुत्र भभूती, वासुदेव पुत्र शिवप्रसाद, मुन्ना पुत्र मोल्हे प्रसाद जिनके कनेक्शन विच्छेदन होने के बाद भी बिजली जलाते पाये जाने पर में धारा 138 बिजली चोरी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभियान के लाइनमैन मखदूम अली, संविदा कर्मी सतेन्द्र कुमार, राहुल निगम, सगीर अहमद, सर्वेश कुमार, राकेश कुमार शामिल थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!