नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट, वृद्धा को उतारा मौत के घाट पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
देवा, बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र के एक गांव में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर वृद्धा की डंडे से पीटकर-पीटकर हत्या कर दी तो वहीं तीन अन्य लोगों को भी पीट पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी सूचना पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के जल्द खुलासे के आदेश मातहतों को दिए। देवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुजीबपुर निवासी शिव प्रसाद वर्मा के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया घर के बाहर छप्पर के नीचे लेटे शिव प्रसाद को बदमाशों ने डंडे से पीट कर घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गए जिसके बाद दरवाजे के पास लेटी उनकी मां चंद्रावती उम्र 75 वाह भाई छोटेलाल पर भी बदमाश हमलावर हो गए जिस दौरान चंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई और छोटेलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया कुछ होने की आहट सुनकर कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकली शिव प्रसाद की पत्नी अंजू देवी को भी बदमाशों ने जमकर पीटा इसके बाद बदमाशों ने करीब 1 घंटे तक घर में लूटपाट की इस दौरान 500000 रुपये की नकदी व कीमत के जेवरात और मोबाइल छीन ले गए होश आने पर शिव प्रसाद ने मोबाइल से गांव वालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर देवा पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे पुलिस ने डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर भी छानबीन की डाग स्क्वायड घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर शेखपुर गांव तक गया और वापस लौट आया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं घटना का खुलासा के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं जल्दी वाकआउट किया जाएगा।: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

