इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। थाना देवा पुलिस टीम ने फरार चल रहे एक गैंगेस्टर एक्ट में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अपराधी के ऊपर लखनऊ एवं बाराबंकी के थाने में कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जानकारी के अनुसार शातिर अपराधी जितेन्द्र गुप्ता पुत्र शिवनारायण गुप्ता निवासी साउथ सिटी रायबरेली रोड सेक्टर जे ब्लाक पिपरौली थाना पीजीआई कोदेवा के माती चौकी के इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक नाजायज तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है और इसका एक गिरोह है जो आर्थिक लाभ के लिये नकबजनी जैसे अपराध करता है। उसके ऊपर गोवध अधिनियम 11 और नगर कोतवाली से यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है अभियुक्त कई दिनों से फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल देवा पुलिस ने अभियुक्त जितेन्द्र को जेल रवाना कर दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!