भारतीय सैनिक को अंगवस्त्र भेंट कर समाजसेवियों ने किया स्वागत
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। आज भारतीय सैनिकों की वजह से ही हमारी सीमाएं सुरक्षित है। यहीं वजह है कि देश की जनता भी सुरक्षित है। उक्त विचार आज आल इड़िया पंसमादा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीन राईन नें भारतीय सैनिक सौरभ सिंह का फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत करने के उपरान्त व्यक्त किये। भारतीय सैनिक सौरभ जनपद के प्रसिद्ध अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह के पुत्र भी है। आज सट्टी बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन, उ0प्र जमीतुल राईन जिलाध्यक्ष हाजी अहमद राईन, रिजवान राईन, मो इस्माइल, मो सईद ने भी भारतीय सैनिक का स्वागत किया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

