दीवार के नीचे दबकर युवक की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बड्डूपुर, बाराबंकी। कोतवाली बड्डूपुर अन्तर्गत बीती गुरुवार की रात को भारी बरसात के कारण कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे एक युवक की दबकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिये परिजन लखनऊ ले गये लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती गुरुवार की रात कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम शहरी मजरे झरसवां निवासी रामविलास पुत्र झब्बू उम्र करीब 50 वर्ष अपने पुराने मकान में जानवरों को चारा देने गया था तभी तेज हवाएं व मूसलाधार बारिश होने लगी। रामविलास वही बैठ गया। और उसी समय कच्ची दीवार छप्पर सहित गिर गया। रामविलास उसके नीचे दब गया। दीवार व छप्पर गिरते ही पास पड़ोस के लोग बारिश में दौड़कर आये छप्पर को तुरंत हटा कर मलबे में दबे युवक को फौरन बाहर निकल कर इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बड्डूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। तहसील फतेहपुर राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों से बात की जा चुकी है आर्थिक मदद के लिए कागज तैयार किए जा रहे हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!