उपमुख्यमंत्री महोदय के जनपद आगमन जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

उपमुख्यमंत्री महोदय के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय बहराइच व अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

बहराइच. उप मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश डॉ. दिनेश शर्मा जी के 20 सितम्बर 2021 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय बहराइच, डॉ दिनेश चन्द्र व अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, श्री कुँवर ज्ञानंजय सिंह ने विधायक पयागपुर, श्री सुभाष त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी, श्री मनोज, उप जिलाधिकारी पयागपुर, श्री कीर्ति प्रकाश भारती, सीओ पयायगपुर, श्री के.पी. सिंह, अधि. अभि. लोक निर्माण विभाग, श्री ए.के. वर्मा, विद्यालय के प्रबन्धक, श्री राजा जयन्द्र विक्रम सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह इण्टर कालेज पयागपुर व हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इसके उपरान्त उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, कोविड टीकाकरण, स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं इत्यादि का जायजा लेते हुए मरीजों व तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संदीप मिश्रा ने बताया कि आज 2381 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है जिसमें 1820 को द्वितीय डोज का टीकाकरण किया गया है।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!