भाजपा सरकार से आवाम त्रस्त : दिनेश चन्द्र
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सदस्य विधान परिषद
बाराबंकी। शनिवार को देवा मेला ऑडिटोरियम में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक ने की। जबकि संचालन मुख्य सेक्टर प्रभारी अजय गौतम ने किया। इस मौके पर बोलते हुए नेता सदर विधान परिषद दिनेश चन्द्रा ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है, बड़े पैमाने पर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस में सरकार द्वारा की गई बेतहाशा मूल्यवृद्धि से मध्यम वर्गीय परिवार की महंगाई ने कमर तोड़ दिया है। उन्होने आगे कहा कि बसपा की सरकार में कानून के द्वारा कानून का राज कायम था गुंडे माफिया जेल की सलाखों में थे या तो उत्तर प्रदेश छोड़ कर चले गए थे, सर्व समाज के लोगों का मान सम्मान स्वाभिमान बसपा में ही सुरक्षित रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री चंद्र ने नगर के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक डा. विवेक सिंह वर्मा को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी भी घोषित किया। डॉक्टर विवेक वर्मा के प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी समर्थकों कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने डॉक्टर वर्मा को फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में मुख्य रुप से मोहम्मद असद, दिलीप कुमार विमल, रामगोपाल कोरी, प्रभारी प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला, जय जैसीराम वर्मा, अयोध्या प्रसाद गौतम, प्रसाद सहित सैकड़ो बसपाई मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

