विधायक ने किसान मेला बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए किया रवाना
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रविवार को लखनऊ में होने वाले राज्य स्तरीय किसान मेला में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग अयोध्या द्वारा दो बसों को रुदौली विधानसभा से रवाना किया गया है।
किसान मेला में शामिल होने जा रहे बस में सवार रुदौली विधानसभा के किसानों को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने अयोध्या बाराबंकी की सीमा पर स्थित रानीमऊ चौराहा पर हरी झंडी दिखाकर दो बसों में सवार सैकड़ों किसानों को लखनऊ में आयोजित किसान मेला में शामिल होने के लिए रवाना किया।यह कृषि विभाग आत्मा द्वारा संचालित सब मिशन आन एग्रीकल्चर एवर्स्टेशन योजना के अंतर्गत कृषक एक्सपोजर विजिट राज्य स्तरीय किसान मेलें का आयोजन लखनऊ में किया गया है।
विधायक ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान मेला में किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी जानकारी भी मिलेगी।किसानों के दल को विशाल कृषि प्रदर्शनी देखने का अवसर मिलेगा।कृषि उत्पादकता एवं कृषि यंत्रों का प्रयोग खाद्य प्रसंस्करण से आय वृद्धि की जानकारी भी मिलेगी।इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा,आलोक चंद्र यादव,दिनेश कुमार,हरिशंकर यादव,संतोष जायसवाल,जालपा यादव,एडीओ पंचायत मवई सहित मवई ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।

