पुलिस को गुमराह करके बचना चाहते हैं अभियुक्तजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी।जनपद बाराबंकी के थाना जैदपुर की पुलिस को कुछ अराजक तत्व गुमराह कर अपनी नामजदगी को हटवाने के लिए पीड़िता के विरूद्ध फर्जी व भ्रामक शिकायती प्रार्थना पत्र तो महिनों से दे रहे हैं पर हद तो जब हो जातीं हैं कि दिनांक 25 09 2021 को समाधान दिवस में जैदपुर कस्बे के निवासी अताउला पुत्र समद, गुड्डू पुत्र अफजाल, मोहरमली पुत्र इमाइल आदि लोगों ने थाने पर एक झूठा शिकायत किया कि अफसाना बानो के नीम का पेड़ काट दिया है मौके पर पुलिस व राजस्व टीम फारेट अफसर पहुंचे तो देखा गया कि पेड़ आधी के कारण पूर्व से गिरा पड़ा है। वहीं पीड़िता ने बताया कि विपक्षीजन हमको सामाजिक व आर्थिक रूप से परेशान कर रहे हैं जिससे एक गरीब महिला की सामाज में काफी क्षति धूमिल हो रही है इसके लिए जल्द ही न्यायालय में वाद दाखिल किया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी के थाना क्षेत्र जैदपुर की पीड़िता अफसाना बानो पुत्री रसीद मोहम्मद शाह निवासिनी कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी । जिस के पुसतेनी भूमि पर डॉ0 अफजाल पुत्र अज्ञात, अताउल्ला पुत्र अब्दुल समद, मेराज पुत्र ईदू, हाजी मोहर्रम अली पुत्र इस्लाम, हाजी सग्गा पुत्र अज्ञात, इमामुद्दीन पुत्र अज्ञात निवासीगण कस्बा व थाना जैदपुर, जिला-बाराबंकी व हफीज पुत्र छोटके व मुन्ना पुत्र छोटके निवासी ग्राम छोटी बाजार, मोहल्ला वसीनगर, थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी व रमजान पुत्र मोहर्रम अली निवासी मोहल्ला शाह कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर बाराबंकी, आदि लोगों ने कस्बे की जनता को उकसाकर अफसाना के घर पर हमला किया जिसकी रिपोर्ट थाना जैदपुर में अपराध संख्या-0174/2021 अ0धारा 147, 323, 504, 506, 427 आई0पी0सी0 दर्ज हुआ। उसके बाद उपरोक्त विपक्षीजन ने थाना जैदपुर व उच्चाधिकारियों को फर्जी प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता को मानसिक व सामाजिक रूप से परेशान कर रह हैं।
मालूम हो कि पीड़िता ने उपरोक्त जमीन के सम्बंध में एक वाद माननीय न्यायालय श्रीमान सिविल जज (जू0डि0) कोर्ट संख्या-13, बाराबंकी में वाद संख्या-564/2021 अफसाना बानो बनाम मो0 उमेर आदि दाखिल किया है जो विचाराधीन हैं, जिसकी जानकारी विपक्षीजन को है फिर भी कस्बे के खुराफाती व शरारती तत्व दुर्भावना से प्रेरित होकर लोक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने के आशय से लोक शांति व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से कहते हैं कि कब्रिस्तान की रक्षा करो, मरने के बाद एक दिन हम लोगों को वहीं पर जाना है। इस आशय के कथनों व संदेशों को प्रचारित किया गया है, जो कि आपराधिक षड़यंत्र है, समाज में घृणा व वैमनस्ता को बढ़ावा विपक्षीजन द्वारा दिया जा रहा है तथा भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिससे कस्बे में किसी भी समय कोई अप्रिय गंभीर घटना हो सकती है। विदित हो कि न्यायालय की अवमानना करके उक्त दबंग कब्जा करना चाहते हैं और कहते हैं कि ऐसे दर्जनों मुकदमें हम लोगों पर हैं। हमारा एक मजबूत संगठन है हम जो चाहेगे वही होगा पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती
अब देखना यह है कि स्थानीय पुलिस क्या झूठे प्रार्थना पत्र देने वालों के विरूद्ध कोई कार्यवाही करेगी या यह लोग इसी तरह पीड़िता व पुलिस को परेशान करते रहेंगे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

