गोप ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने अपने आवास पर समाजवाद की अलख जगाने वाले समाजवाद के पुरोधा चिंतक स्व. राम सेवक यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले लोकतांत्रिक सेनानी बुजुर्गा को माला पहनाकर एवम अंगवस्त्र पहनाकर समाजवाद का परचम देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री ने रामनाथ यादव, लालजी वर्मा, मो. साबिर अंसारी सहित कई लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मंत्री श्री गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के आज 29 साल हो गए हैं। 04 अक्टूबर सन 1992 को बेगम हजरत महल पार्क में समाजवादी पार्टी की नींव रखी गई थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, प्रीतम सिंह वर्मा, रामनाथ मौर्य, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, नेहा सिंह आनन्द, वीरेंद्र प्रधान, राजीव गुप्ता बब्बी, इंद्रेश प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

