कांग्रेसी नेता दिनेश यादव व षब्बर किये गये नजरबंद

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

बाराबंकी। प्रदेश की योगी सरकार अपनी जालिम पुलिस के सहारे प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम कर रही हैं। कृषि प्रधान देश में किसान के दुखदर्द में शामिल होना उनके हक में आवाज उठाना उनके आसूं पोछना भाजपा सरकार में गुनाह हैं। प्रदेश की योगी सरकार में बिना कारण कांग्रेसजनों को घरों में नजरबंद करके उनकी किसानों के हक में उठने वाली आवाज को दबाने का काम सरकार के इशारे पर पुलिस कर रही हैं। कांग्रेसजन, सरकार की इस तानाशाही से डरने वाले नही उक्त प्रतिक्रिया जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सरजू शर्मा ने मंगलवार को लखीमपुर कांड में किसानों से मिलने जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी की सीतापुर में अकारण पुलिस की हिरासत में लेकर बंद किये जाने पर रिहाई की मांग करने वाले कांग्रेसजनों को उनके घर में नजरबंद किये जाने पर व्यक्त की। श्री शर्मा ने बताया सुबह पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला को उनके कमला नेहरू उद्यान के सामने स्थित आवास, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा को उनके आजाद नगर स्थित आवास, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शबनम वारिस को उनके जहांगीराबाद स्थित आवास पर, कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी.श्रीवास्तव को उनके आवास विकास स्थित आवास, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सना मुही को उनके आवास पर, दिनेश यादव को उनके बड्डूपुर स्थित आवास पर युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष शब्बर रिजवीं को उनके लाइन पुरवा आवास पर इसी तरह सम्पूर्ण जनपद में कांग्रेसजनों का उनके घरों में नजरबंद किया गया। इसकी कांग्रेस परिवार घोर निंदा करता हैं और प्रियंका गांधी तथा कांग्रेसजनों की तत्काल रिहाई की मांग करता हैं।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

Don`t copy text!