बाराबंकी में चल रही चार दिवसीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता-2021का समापन…

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। 10 वी वाहिनी पीएसी बाराबंकी में चल रही चार दिवसीय आठवीं उ०प्र० पुलिस तीरन्दाजी प्रतियोगिता-2021का समापन शुक्रवार को विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ। तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जोनों की टीमो ने प्रतिभाग किया।

समापन अवसर पर सैन्य सहायक ताहिर हुसैन ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले पुरूष व महिला खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर भविष्य की शुभकामना देकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए सैन्य सहायक ताहिर हुसैन ने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामना दी एवं प्रतियोगिता में समिल्लित अन्य खिलाड़ियों को जो इस वर्ष किसी कारण से विजेता न हो सके उन्हें अगले वर्ष की प्रतियोगिता हेतु परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत से आत्म विश्वास में वृद्धि व खुशी की अनुभूति होती है परन्तु हार स्वयं के प्रयासों के बारे में चिन्तन और अगले प्रयास हेतु जीत के लिये प्रेरणा देती है। प्रतियोगिता में ओवर ऑल 1440 अंकों की रैंकिग के पुरूष वर्ग में 1072 अंकों के साथ पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद विजेता तथा मेजबान पीएसी मध्य जोन लखनऊ1048 अंकों के साथ उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग में कानपुर जोन 728 अंकों के साथ विजेता एवं मेरठ जोन 386 अंकों के साथ उपविजेता रही।
सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यभेदक के रूप में पुरूष वर्ग से पीएसी पूर्वी जोन के आरक्षी जयदीप कुशवाहा एवं महिला वर्ग से लखनऊ जोन की महिला आरक्षी संजू घोषित हुईं। प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी जोन व पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद एवं मेजबान पीएसी मध्य जोन लखनऊ के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग किये। प्रतियोगिता में 30 मीटर व 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक राम रतन, डॉ0 ज़ाकिर हुसैन, प्रभारी शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, सूबेदार मेजर राजपति यादव, आरटीसी प्रभारी देवेन्द्र मौर्य, रिट सेल प्रभारी अतुल वर्मा, पीसी विनय पाण्डेय, पीसी चंद्रेश राव, समाजसेवी कुशल अग्रवाल व फार्मासिस्ट जय प्रकाश पाठक एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा  रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!