राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की मजबूती के लिए,ग्राम संगठन का गठन किया।

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागाँव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की मजबूती के लिए ग्राम संगठन खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। सूरतगंज ब्लाक से आई आइसीआरपी की टीम ने ग्राम संगठन का गठन किया।

समूह सदस्यों को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि ग्राम संगठन से स्वयं सहायता समूहों को मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को और मजबूत करना है, जिसमें समूहों का मनोबल बढ़ेगा व कार्य करने की क्षमता का विकास और महिला सशक्तीकरण तथा गरीबी उन्मूलन में सहयोग मिलेगा। बीडीओ डॉ0 मिश्रा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी अधिकार के लिए जबतक एकजुट नहीं होती जबतक उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
अवर अभियंता आरईएस प्रमोद कुमार गौतम ने महिला सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम संगठन का गठन बड़ी बात है मुझे पूरी उम्मीद है कि समूह को गति मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। सहायक विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद वर्मा ने कहा कि गांव की महिलाओं ने रोजगार के लिए बेहतर कदम बढ़ाया है। उनके इस कदम से उनकी गरीबी दूर हो सकेगी। सरकारी योजनाओं ने उनकी भागीदारी हाे सकेगी। वे एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के विकास में अग्रिम भूमिका निभाएगी।

13 समूहों की 130 महिलाओं ने लिया भाग बसन्त ग्राम संगठन का हुआ गठन

ग्राम पंचायत बड़ागाँव में गठित कुल 13 समूहों की महिलाओं की करीब 130 महिलाओं सदस्यों को सूरतगंज से आयी आइसीआरपी सदस्य संगीता गौतम व सुमन शर्मा ने जय भीम महिला स्वयं सहायता समूह, नमो बुद्धाय महिला स्वयं सहायता समूह, एकता समूह, उजाला महिला स्वयं सहायता समूह, साबित्री महिला स्वयं सहायता समूह, काजी महिला स्वयं सहायता समूह, रहमान शाह महिला स्वयं सहायता समूह, सन्त रविदास महिला स्वयं सहायता समूह, सन्त शिरोमणि महिला स्वयं सहायता समहू, अहिल्याबाई महिला स्वयं सहायता समूह, सावन महिला स्वयं सहायता समूह, कमल महिला स्वयं सहायता समूह, कमला महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर बसन्त महिला प्रेरणा ग्राम संगठन का गठन किया गया जिसमें किरन को अध्यक्ष, प्रतिमा देवी उपाध्यक्ष, सोनम सचिव, गुड्डी उप सचिव व कविता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं।

Don`t copy text!