जलियांवाला बाग की घटना को याद दिला दिया है।लखीमपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। लखीमपुर में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जिस तरह कुचला गया है वह जलियांवाला बाग की घटना को याद दिला दिया है। केंद्र एव प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है।
उक्त बातें मसौली चौराहे पर सपा नेता शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर लखीमपुर में मारे गये किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कही उन्होंने कहा कि लखीमपुर में
किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे। जिन पर जिस तरह वाहन चलाकर कुचला गया है समाजवादी पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर भड़कते हुए कहा कि वे ‘अपनी शक्ति का दुरुपयोग’ कर रहे हैं। किसान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, जबकि सरकार उनकी मांगों को दबाने की कोशिश कर रही है।
सपा नेता शकील सिद्दीकी ने कहा भाजपा सरकार को आज नहीं तो कल इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि वे किसानों की आवाज को दबाने में सफल नहीं होंगे। पूरे देश के किसान एकजुट हैं और सरकार में बैठे लोगों द्वारा सत्ता के इस दुरुपयोग के खिलाफ लड़ेंगे।समाजवादी पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ है।
इस मौके पर पूर्व डीडीसी कृष्ण कुमार रावत, पूर्व प्रधान उमाकान्त यादव, राममूर्ति यादव, प्रधान मुईन अंसारी, प्रधान बड़ागाँव नूर मोहम्मद, राजेश यादव, जैसीराम यादव, छोटेलाल वर्मा, अशोक यादव, विकास यादव, तुफैल सिद्दीकी, रोहित यादव, मो0 फारुख, फहीम सिद्दीकी, मो0 गय्यूर सहित तमाम लोगो ने दो मिनट मौन रखकर दुःख प्रकट किया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

