बाराबंकी। तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक के चिथड़े उड़ गए और बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कोतवाली फतेहपुर अंतर्गत बेलहरा-फ़तेहपुर मार्ग पर साईं डिग्री कॉलेज के पास की है। जहां नगर पंचायत बेलहरा के लच्छीपुर वार्ड निवासी मोहम्मद साहिल उर्फ़ गोलू पुत्र पूर्व प्रधान मोहम्मद सलीम घर से फ़तेहपुर बैंक जा रहा था, कि पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

