रामलीला महोत्सव के छठे दिन निकली राम बारात
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782
हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर के कोठी वार्ड में पिछले डेढ़ सौ वर्षा से आयोजित होते आ रहे रामलीला महोत्सव के छठवें दिन कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ढोल नगाड़ा, बैंड बाजे और डीजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर राम बारात निकाली गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के प्रमुख मार्गा से निकली राम बरात का नगर के मुख्य चौराहे के अलावा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महोत्सव स्थल से निकली राम बारात के साथ चल रहे रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता नगर एवं क्षेत्र के युवाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ढोल नगाड़ों एवं डीजे के सुर संगीत पर युवा थिरकते दिखे। देर शाम नगर के मुख्य चौराहे पर रथ में सवार होकर पहुंचे भगवान राम मेल चारों भाइयों की श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारी गई एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार सिंह स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा चौकी इंचार्ज मनोज सैनी थाना सुबेहा के प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान थाना लोनी कटरा कोठी के प्रभारी निरीक्षको के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान रामलीला कमेटी की प्रबंध समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे समय राम बारात की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए देखे गए।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

