ईरान के विदेशमंत्री ने इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के महासचिव से टेलीफोनी वार्ता में इस संगठन के सदस्य देशों द्वारा अफगानिस्तान के हालिया आतंकवादी हमलों की भर्त्सना की मांग की है।
इसी संबंध में विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस से भी टेलीफोन पर वार्ता की और अफगानिस्तान की स्थिति पर चिंता जताई। साथ ही विदेशमंत्री ने राष्ट्रसंघ के महासचिव से अफगानिस्तान में आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में तुरंत क़दम उठाये जाने की मांग की। दो दशकों से अधिक समय तक अफगानिस्तान के लोगों को अमेरिका की युद्धप्रेमी कार्यवाहियों व नीतियों का सामना रहा है और अब अफगानिस्तान के लोगों को दाइश की आतंकवादी कार्यवाहियों व अपराधों का सामना है। रोचक बात यह है कि अमेरिका के समर्थन से इस आतंकवादी गुट के तत्वों ने अफ़गानिस्तान में प्रवेश किया है। दाइश ने शिया- सुन्नी मुसलमानों के मध्य फूट डालने के लक्ष्य से हालिया कुछ महीनों के दौरान शियों और उनकी मस्जिदों को लक्ष्य बनाया है।
Related Posts

