चौधरी उबैद अहमद के शंखनाद से विरोधियों में मची खलबली किया जनसम्पर्क, सुनी समस्याएं
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी से कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी चौधरी उबैद अहमद की दावेदारी पेश करने से कुर्सी की आवाम की आंखों में एक उम्मीद की किरण देखने को मिली है। जनता को लगने लगा है कि अब उनका विकास का स्वप्न पूर्ण होगा तथा उनकी खोई हुई इज़्ज़त व नाम दोबारा वापिस आ सकेगा। चौधरी उबैद के आ जाने से लोगों ने दोबारा सिर उठाकर जीना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में चौधरी उबैद अहमद ने आज कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली निकाली और गाँव-गाँव जाकर लोगों की समस्याएं सुनी व उनका निवारण करने का हर संभव प्रयास भी किया। इस मौके पर बात करते हुए सपा नेता व कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के संभावित सपा प्रत्याशी चौधरी उबैद अहमद ने कहा कि बढ़ती महँगाई और महिलाओं पर हो रहे अपराध के कारण उत्तर प्रदेश की जनता ने यह मन बना लिया है कि अबकी बार अखिलेश यादव को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से सपा के संभावित प्रत्याशी व टिकट के प्रबल दावेदार चौधरी उबैद अहमद ने आज रसूलपुर, सनखेड़ा, रासेमऊ, जमोरिपुरवा, अहिरनपुरवा, फतेहपुर, पयासपुरवा, आदि ग्राम सभाओं में जाकर जनसंपर्क किया तथा सपा के लिए वोट मांगे। चौधरी उबैद के नेतृत्व में आज फिर सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में चौधरी उबैद की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके नेतृत्व में गाँव की महिलाओं ने ट्रेक्टर पर सवार होकर समाजवादी पार्टी का प्रचार किया। तथा लोगों से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। चौधरी उबैद अपने समर्थकों व साथियों के साथ कुर्सी विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रहे हैं। तथा उनकी यह लगन और मेहनत को देखकर क्षेत्र की जनता उनसे जुड़ रही है। तथा लोगों ने तो उन्हें अपना भावी विधायक मानना भी शुरू कर दिया है। और ग्रामीण ने अपनी-आपनी समस्याओं को उनके पास ले जाना भी शुरू कर दिया है। बात करने पर चौधरी उबैद कहते हैं कि टिकट किसी को भी मिले पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हम केवल हरे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिकेश यादव को ही देखना चाहते हैं। और आगामी विधानसभा चुनाव का हमारा प्रथम प्रयास अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके बाद उन्होंने वर्तमान सरकार निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार में सिर्फ और सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपति की ही सुनवाई हो रही है और यह सरकार हमारे प्रदेश को इन्हीं उद्योगपतियों के हाथों बेचने का कार्य कर रही है। आज जहां हमारे उत्तर प्रदेश की जनता भुखमरी की कगार पर खड़ी है वहीं प्रदेश के मुख्या बड़े-बड़े पूंजीपतियों के साथ बैठके कर रहे हैं तथा ग़रीबों व मज़लूमों की इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं है। रोज़गार के सभी अवसर बंद कर दिए हैं। तथा देश व प्रदेश को एक बार फिर यह सरकारी गुलामी की तरफ ले जा रही है। जब-जब अधर्मी व्यक्ति धर्म का चोला पहनता है तब-तब देश को हानि ही पहुंचती है। और यही काम इस सरकार में हो रहा है। यह सिर्फ और सिर्फ झूठों की सरकार है। एक तरफ जहाँ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहाई थी वहीं दूसरी तरफ इस सरकार ने केवल उन्हीं का योजनाओं का पुनः उदघाटन कराया है और सिर्फ और सिर्फ नाम बदलने का कार्य किया है। विकास और रोज़गार के नाम पर तो यह सरकार शून्य है। इस मौके पर क्षेत्र के सभी प्रधान व बी.डी.सी., सपा के सक्रीय कार्यकर्ता बब्बी खान, सपा के सैकड़ों समर्थकों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

