सी.डब्ल्यू.सी. के सहयोग से बचाई गयी एक और ज़िन्दगी मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है….कहावत हुई चरितार्थ
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। बीते कुछ दिन पूर्व ज़िले में एक दिल देहला देने वाली घटना देखने को मिली जिसमें एक नवजात शिशु व उसकी मानसिक विक्षिप्त माँ को कोई तड़पती हालत में छोड़ भाग खड़ा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के ज़िला अस्पताल के गेट के बाहर एक नवजात शिशु और उसकी मानसिक विक्षिप्त माँ को कोई तड़पती हालत में छोड़ गया था। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड लाइन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने ज़िला अस्पताल के स्टॉफ के साथ मिलकर नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया और बाल कल्याण समिति को सूचना दी। सूचना पाते ही बाल कल्याण समिति की टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया तथा बिना विलम्ब करते हुए नवजात को अस्पताल के एस.एन.सी.यू. वार्ड में भर्ती करवाया। इसके पश्चात उन्होंने उस नवजात शिशु के इलाज की पर्याप्त व्यस्वस्था करवाई। तथा शिशु के स्वास्थ्य की जांच की गई। परन्तु जाँच में बच्चे का वज़न मात्र 1.400 किलोग्राम निकला। डॉक्टरों से पूछने पर पता चला कि बच्चा स्वस्थ्य है परंतु उसे कंगारू मदर की आवश्यकता है। जानकारी पाते ही बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने ज़िला प्रोबेशन अधिकारी के संज्ञान में यह बात डाली। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों के अनुरोध पर डी.पी.ओ. ने कंगारू मदर की व्यस्था करवाई। जिससे बच्चे की अच्छे से देखभाल हो सके और बच्चा पूर्ण रूप से स्वास्थ्य हो सके। लगभग ढाई महीने निरंतर फॉलो-अप करने के पश्चात जब शिशु का वज़न 2.28 किलोग्राम हो गया और वह शिशु पूर्णतयः स्वस्थ्य हो गया तब नवजात को बाल कल्याण समिति ने लखनऊ स्थित बाल शिशु गृह भेज दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चे का वजन करीब ढाई किलोग्राम है, जिस वजह से नवजात के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो गया है। और अब पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। इस विषय पर बात करते हुए बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने बताया कि बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन व अस्पताल प्रशासन के सहयोग से बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ्य है व लखनऊ स्थित बाल शिशु गृह में किलकारियां लगा रहा है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

