ग़ज़्ज़ा के बाद अब फ़िलिस्तीन का एक और इलाक़ा बना जेल…. जानिए इस इलाक़े के लोग कैसे गुज़ार रहे हैं ज़िंदगी..
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
ज़ायोनी सैनिक 10 साल से अधिक समय से वेस्ट बैंक के उत्तरी शहर बैते दजन के मुख्य रास्ते को बंद किए हुए है और इस इलाक़े को स्थानीय लोगों के लिए जेल में बदल दिया है और उन्हें आसपास के इलाक़ों से संपर्क बनाने किए इधर उधर के रास्ते अपनाने पर मजबूर कर दिया है,
इस्राईलियों के इस काम का मक़सद फ़िलिस्तीनियों को पलायन पर मजबूर करना और उनके घरों पर क़ब्ज़ा करना है ताकि वह आराम से बस्तियों का निर्माण कर सके।
एक फ़िलिस्तीनी नागरिक का कहना है कि बैते दजन एक बड़ी जेल में तबदील हो चका है, यह प्रदर्शन और सड़कों पर नमाज़ आयोजन करने का मक़सद, इस इलाक़े के रास्ते को बंद करने और बस्तियों के निर्माण को जारी रखने की नीति का विरोध करना है। फ़िलिस्तीनियों ने जुमे की नमाज़ बंद रास्ते की सड़क पर आयोजित की और उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने इस्राईली चेकपोस्टों की ओर मार्च किया लेकिन इस्राईली सैनिकों ने साउंड बमों, आंसू गैस के गोलों और प्लास्टिक की गोलियों से उन पर हमला कर दिया। बैते दजन की रक्षा करने वाली स्वयं सेवी बलों की कमेटी के एक सदस्य का कहना है कि कमेटी ने हर हफ़्ते इस्राईल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, ज़ायोनियों ने हमारे इलाक़े के मुख्य रास्ते को बंद कर दिया है और हम को ख़तरनाक रास्तों से गुज़रने पर मजबूर करते हैं।
फ़िलिस्तीनी हर तरह से प्रतिरोध कर रहे हैं, फ़िलिस्तीनी बस्तियों के ग़ैर क़ानूनी निर्माण के ख़िलाफ़ भी आवाज़ उठा रहे हैं और उन्होंने इस्राईल के विस्तारवाद के ख़िलाफ़ डटे रहने का संकल्प दोहराया है ताकि वह अपने इलाक़े में इस्राईल के विस्तारवाद को रोक सकें।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

