उत्तर प्रदेश में अब रात 10 बजे तक लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, एक नवंबर से शुरू किया जाएगा विशेष अभियान
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब और तेजी लाई जाएगी। इस क्रम में अब तय किया गया है कि हर जिले में एक टीकाकरण केंद्र पर सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को वैक्सीन लगवाने में काफी राहत मिलेगी। अभी एक नवंबर से शहरी क्षेत्रों में यह सुविधा दी जाएगी। आगे जरूरत के अनुसार इसका विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा।उत्तर प्रदेश के राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल में इस विशेष टीकाकरण केंद्र को बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। देश में अब तक सर्वाधिक 12.65 करोड़ वैक्सीन यूपी में लगाई गई है।18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अब एक नवंबर से कलस्टर माडल का विस्तार किया जाएगा।यूपी में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान तेज किया जाएगा। अभी एक जिले में चार ब्लाक में ही कलस्टर माडल के तहत गांव-गांव जाकर टीमें टीका लगा रही हैं। आगे सभी ब्लाक में यह सुविधा होगी। ऐसे गांव जहां सभी लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली है, उसे कोविड सुरक्षित ग्राम और जहां सभी लोगों ने एक डोज लगवाई है, उसे प्रथम डोज संतृप्त ग्राम की संज्ञा दी जाएगी। ग्राम प्रधान सम्मानित किए जाएंगे।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

