ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने से आहित होकर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
सफदरगंज । ससुराल में पत्नी एवं ससुरालीजनों के व्यवहार से आहित युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चले सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदारन मजरे रसौली निवासी अशोक कुमार पुत्र तुलसीराम करवा चौथ के दिन ग्राम बीकर थाना देवा गया था जहाँ पर पत्नी एव ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने से आहित होकर वापस आ गया। करवा चौथ के दिन सुहागिन औरतें जहां अपने पति की लंबी उम्र को लेकर करवा चौथ को निर्जला व्रत रखती है वही एक औरत और उसके परिजन ससुराल वालों ने मिलकर हाथापाई की। जिससे दुःखी होकर अशोक कुमार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई और सभी लोग मृतक की पत्नी और ससुरालीजनों को धिक्कार रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

