खुशखबरी:उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी और बोनस के साथ बढ़ा डीए

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार करीब 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को इस बार दीपावली से पहले सैलरी दे देगी। इतना ही नहीं इस बार सैलरी के साथ ही बोनस और बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वित्त विभाग को निर्देश पर इस बार दीपावली से पहले सभी सरकारी कर्मियों तथा पेंशनरों को वेतन मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके तहत प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का तदर्थ वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा। पहले की ही तरह बोनस का 25 फीसदी हिस्सा वेतन के साथ मिलेगा जबकि 75 फीसदी जीपीएफ में जमा होगा। एक महीने का बोनस 6908 रुपए मिल सकता है। अगर 25 प्रतिशत ही नकद भुगतान हुआ तो कर्मचारियों के हाथ में 1727 रुपये ही आएंगे। इसका लाभ प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई से तीन प्रतिशत बढ़ा डीए और पेंशनरों को डीआर भुगतान करने की तैयारी है। इस वृद्धि के बाद डीए और डीआर बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। जुलाई 2021 से सितंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में भेजा जा सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

Don`t copy text!