जागरूक उपभोक्ताओं की पहचान है कि समय से बिलो का भुगतान कर…

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। जागरूक उपभोक्ताओं की पहचान है कि समय से बिलो का भुगतान कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें। 30 नवम्बर तक चलने वाली एकमुश्त समाधान योजना में 2 किलो0 वाट तक के उपभोक्ताओं को सौ प्रतिशत एव 2 किलो0 से अधिक उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
उक्त बातें मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ागाँव के पंचायत भवन में विद्युत उपभोक्ताओं को सम्बोधित करते हुए अवर अभियंता विद्युत जेपी सिंह ने कही उन्होंने कहा कि बिजली बिल बकाएदारों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार नेे एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। यह योजना 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें दो किलोवाट तक किसानों छोटे एवं घरेलू, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत तक अधिभार में छूट मिलेगा। इसके अलावा दो किलोभार तक के छोटे उपभोक्ता के अलावा निजी नलकूप उपभोक्ताओं के सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए बकाया राशि जमा करने के लिए छह आसान किस्तों में बिल जमा करने की सहूलियत भी दी गयी। अवर अभियंता ने बताया कि घरेलू तीन किलोभार से अधिक वाले उपभोक्ताओं तथा वाणिज्यिक पांच किलोभार तक के उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 50 प्रतिशत की छूट देने की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, उपभोक्ता मतीन अंसारी, कृष्ण कुमार गुप्ता, जाबिर अली सलमानी, बीडीसी पप्पू गौतम, राजेन्द्र यादव, अरुण कुमार नाग, संजय वर्मा, हसमत अली, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार वर्मा, फखरुल हसन अंसारी, सुरेश यादव, सहित अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!