घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु ……
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। सोमवार की देर शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर के निकट हाईवे के किनारे झाड़ियों में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के दौरान घायल महिला की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
बताते चले कि बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम मेलारायगंज निवासी दिलीप कुमार रावत सोमवार को अपनी पत्नी ज्योति रावत को लेकर बाराबंकी गया था देर शाम वापसी के दौरान हाईवे पर स्थित देशदीपक पब्लिक स्कूल सलेमपुर के निकट दिलीप रावत पहले बाईक से धक्का देकर वाहन के नीचे कुचलने की कोशिश की परंतु कामयाब न होने पर झाड़ियों में खींच कर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की महिला के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने महिला की जान बचाकर आरोपी पति को पुलिस के हवाले कर घायल महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया जिसकी मध्य रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। मृतक महिला घटना से चार दिन पूर्व अपने मायके ताड़ीपुर सैदनपुर से ससुराल गयी थी तथा मृतका के एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पिता रामप्रसाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

