विधायक धर्मराज ने लगायी चौपाल, किया जनसवांद
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। अनवरत चल रहे संपर्क और संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधायक सुरेश यादव ने विकास खंड देवा की ग्राम रेंदुवा पल्हरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा जनसंवाद किया। इस अवसर पर सदर विधायक सुरेष यादव ने अपने संबोधन में योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास के दावों को लतीफो की किताब, और प्रदेश का बंटाधार बताया। योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ कागजों पर योजनाएं बनाई गई और सत्ता में बैठे लोगो ने जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबाट करने का काम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मराज, जंगबहादुर, महादेव प्रसाद रावत, शिवराम प्रजापति, राम प्रताप, मो मुस्ताक, चंद्रिका प्रसाद बंसल, सुरेंद्र रावत, जाकिर अली, मो. सलीम, अशोक कुमार बाथम समेत दर्जनों ग्रामीण जन मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

