करंट की चपेट में आए दंपति के शवों का पंचनामा लेकर पोस्टमार्टम हाउस आ रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत…

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उन्नाव: जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरधनी गांव में एक दंपति की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं, कानूनी प्रक्रिया के तहत एक महिला पुलिसकर्मी व एक पुरुष पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से दंपति के पंचनामा का कागज लेकर पोस्टमार्टम हाउस उन्नाव आ रहे थे. तभी रास्ते में माखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बौनामउ में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.यह दोनों पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से थे. ये माखी थाना क्षेत्र के नामों गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाइक चला रहे अमित यादव की मोटरसाइकिल में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी. इससे बाइक गिर गई और अमित यादव के सिर में गंभीर चोट आ गई. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, एव्ं महिला पुलिस कर्मी गंभीर रूप घायल हो गई..

Don`t copy text!