ननकाना साहिब गुरुद्धारा पर हुये हमले की सिक्ख समाज ने की कड़ी निन्दा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। लाजपत नगर स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह सभा प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में साध-संगत ने पाकिस्तान स्थित सिक्खों के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल ननकाना साहिब गुरुद्धारा पर शुक्रवार बीती 3 जनवरी 2020 को की गई पत्थरबाजी के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन गुरुद्धारा परिसर में पहंुचें तहसीलदार नवाबगंज विश्वामित्र सिंह को सौपा। इस दौरान नगर कोतवाल धमेन्द्र सिंह रघुवंशी भी मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना से जुड़े वीड़ियो में एक कट्टरपथी द्वारा सिक्खों को ननकाना साहिब से भगानें व पवित्र तीर्थ स्थल शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी भी दी गई है। जिसकी सिक्ख समाज निंदा करता है। और मांग करता है कि इस षड़यन्त्र में शामिल देशी व विदेशी षड़यंन्त्रकारियों को चिन्हित कर दण्ड़ित कराने की भी व्यवस्था की जावें। जिससे देश के अन्दर साम्प्रदायिक सौहार्द का खतरा न पैदा हो। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से अधिवक्ता सरदार भूपिन्दर पाल सिंह शैन्की, नरेन्द्र सिंह निन्दी, सरदार अमरीक सिंह, जितेन्द्र ंिसंह मिन्दें, कर्मजीत ंिसह, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, राजेन्द्र ंिसंह बग्गा, मनजीत सिंह धामी, सरदार मनमीत सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, रिंकल, रविन्द्र सिंह, हरभजन सिंह दर्दी, बलमीत सिंह, मनीष वाधवानी, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार सतनाम सिह मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!