अभियान को सफल बनाने की मुहिम में जुटी भाजपा जैदपुर और सदर विधान सभा पर विशेष फोकस
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करते ही पार्टी इस अभियान को सफल बनाने की मुहिम में जुट गई है। पार्टी की ओर से जैदपुर और सदर विधानसभा के पालक बनाये गए सीएलडीएफ के चेयरमैन, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी शनिवार को पूरा दिन जैदपुर विधानसभा में रहे। उन्होंने हरख, सिद्धौर, जैदपुर और मसौली मण्डल का दौरा करके सदस्यता अभियान की सफलता का ताना-बाना बुना। एक-एक करके सभी मण्डलों के अध्यक्ष के घर जाकर उनका हाल-चाल पूछा और अभियान की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का अंतर बढ़ाएगी। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा का कुनबा बढ़ाने की कवायद है। इसके जरिये समाज के सभी वर्गों को जोड़ना है। यह भी बताया कि अभी तक जो भाजपा का सदस्य नहीं है उसे 7505403403 नम्बर पर मिस्ड कॉल करके सदस्य बनाना है। कैम्प लगाकर भी सदस्यता करनी है। एक नवम्बर से शुरू हो रहे मतदाता पुनरीक्षण के लिए युवा कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। चेयरमैन ने सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विधानसभा जीत कर इतिहास बनाने का मौका है। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया। चौयरमैन रविवार को सदर विधानसभा के सभी मंडलो का दौरा करेंगे। इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, अरुण कुमार वर्मा, प्रवीण सिंह सिसौदिया, संजय अवस्थी, विनीत वर्मा, रवि रंजन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

