भाजपा ने सिर्फ किसानों से झूठे वादे किया : राकेश वर्मा जनादेष रैली में बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए, संकट में प्रदेश की जनता को अनाथ छोड़ दिया। किसानों की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी है। उक्त विचार विधानसभा जैदपुर के विकास खण्ड सिद्धौर के अन्तर्गत ग्राम न्योछना में जनादेश रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने व्यक्त किये। उन्होने के आगे कहा कि भाजपा छल कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है समाजवादी पार्टी का सीधा निशाना भाजपा को हराने पर है इस बार 400 से भी ज्यादा सीटो पर समाजवादी पार्टी की जीत तय है। पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार बहुत बढ़ गया है ऐसा अन्याय उत्पीड़न आज तक कभी नहीं हुआ भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में किया वादा पूरा नहीं किया है उनका घोषणा पत्र हवा हवाई साबित हुआ है। विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुल गई है उनकी धान की पकी और खडी फसल असमय बरसात से बर्बाद हो गई है भाजपा सरकार ने न तो अभी तक आकलन कराया है और न ही तत्काल मद्द की है भाजपा सरकार को अब उत्तर प्रदेश का  किसान गद्दी से उतार फेंकेगा और समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज अयाज व संचालन मो. रिजवान संजय ने की। इस मौके पर मुख्य रुप से एमएलसी राजेश यादव, राम मगन रावत, प्रीतम वर्मा, उबैद शानू, पिंकू सैनी, गौतम रावत, परशुराम यादव आदि सपाई मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!