सदर विधायक ने योगी सरकार पर कसा तंज
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ पूर्व की समाजवादी सरकार में पूरे प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन के बाद भी उद्धघाटन करने पर आमादा है। उक्त बात विकास खंड देवा की ग्राम बैसुवा और मिर्जानगर बेहटाई में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकर्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। श्री यादव ने आगे कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया ठोक दो जैसी निंदनीय भाषा शैली का प्रयोग करता हो उसके शासन काल में प्रदेश की जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोगो को ठगने का काम किया है, किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों का बुरा हाल है, आम जनमानस की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है प्रदेश सरकार की सोच गरीब विरोधी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से खुशीराम गौतम, हरिनाम यादव, विनय कुमार यादव, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, यूसुफ अब्दुल्ला आदि लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

