नोडल अधिकारी निवेदिता ने ग्राम चिलौकी में लगायी चैपाल विकास कार्यो का लिया जायजा, पीएम आवास सहित अन्य कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण
मसौली बाराबंकी। जिले की नोडल अधिकारी एव खाद्य एव रसद विभाग की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत चिलौकी में चैपाल लगाकर गांव में कराये गये विकास कार्यो का जायजा लिया तथा पीएम आवास सहित अन्य कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम सहित जिले के आला अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत चिलौकी पहुँची नोडल अधिकारी निवेदिता शुक्ला को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चो की कलर पार्टी ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी तथा स्कूल के परिसर में आयोजित चैपाल में नोडल अधिकारी ने विन्दुवार कार्यो की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी ली मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियो ने बताया कि गांव में 105 परिवारों के विद्युत कनेक्शन है तथा 6 परिवारों ने अभी तक बिजली का कनेक्शन नही लिया है। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक एव पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत कार्यो की जानकारी लेते हुए एमडीएम एव बच्चो से दूध मिलने की जानकारी जिस पर बच्चो ने बताया कि वुधवार को दूध मिलता है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से प्रेरणा एप के सम्बन्ध में जानकारी ली। मनरेगा योजना के तहत जाबकार्ड धारकों से काम मिलने के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए भुगतान के बारे में जानकारी ली तथा ग्राम पंचायत सचिव से मनरेगा तहत कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिये। आजीविका मिशन के तहत गांव में गठित 6 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये। आंगनवाड़ी केन्द्र से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कुपोषित बच्चों एव धात्री महिलाओ के पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने राशन वितरण की जानकारी ली जिस पर कार्ड धारकों ने कोटेदार जगदीश द्वारा एक किलो कम राशन देने की शिकायत की अपने ही विभाग की शिकायत मिलने पर नोडल अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष विक्रम सिंह को तलब कर ग्रामीणों की समस्याओं की जाँच कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। डीएसओ श्री सिंह ने बताया कि गांव में 112 अंत्योदय कार्ड धारक है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग किसी भी कोटेदार की दुकान से राशन ले सकते है। चैपाल में नोडल अधिकारी ने वृद्धा, निराश्रित विधवा एव विकलांग पेंशन की जानकारी ली मौके पर मौजूद पेंशन धारक चन्द्रप्रकाश एव जगरूपा, जयदेवी, पार्वती, रामकली एव तुलसा से पेंशन मिलने के सम्बन्ध में जानकारी ली। ग्राम पंचायत में शादी अनुदान के फार्म भरने के 6 माह बीत जाने के बाद भी आरती एव ज्ञानवती को पैसा न मिलने की शिकायत आयी जिस पर नोडल अधिकारी नवेदिता शुक्ला ने जिला विकलांग अधिकारी रजनीश कुमार से शादी अनुदान राशि में देरी का कारण पूछा। समीक्षा के दौरान टीकाकरण एव जननी सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा ग्राम पंचायत में प्रस्तावित जल संरक्षण के तहत होने वाली कार्ययोजना का अवलोकन किया। तथा गांव में चल रही अनाज एव बीज बैंक का जायजा लेते हुए किसानों को जैविक खादों के जरिये अधिक उत्पादन के प्रति जागरूक किया। नोडल अधिकारी नवेदिता शुक्ला एव सीडीओ मेधा रूपम ने गांव में बने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी रीना पत्नी लवकुश से आवास की मिलने वाली धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी ली। ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत एव पँचायत सचिव मनीष कुमार शुक्ला ने नोडल अधिकारी एव मुख्य विकास अधिकारी को बच्चो द्वारा बनाई गई सेनरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी के के सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह,जिला विकलांग अधिकारी रजनीश कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल मौर्य, अतरिक्त मजिस्ट्रेट पतिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राम प्रकाश चैरसिया, खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र कुशवाहा, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल, सीएचसी बड़ागाँव अधीक्षक डॉ0 विनोद कुमार दोहरे, सीडीपीओ सुलेखा यादव ,एडीओ पँचायत के के सिंह, रामकुमार गुप्ता, हनुमान प्रसाद, जेई आरईएस प्रमोद कुमार गौतम, आर आर प्रकाश, ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, पँचायत सचिव मनीष शुक्ला, गोदराज वर्मा, विकास पाण्डेय, सतीश वर्मा, बीना चतुर्वेदी, रेनूबाला, प्रिया श्रीवास्तव, प्रगति श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, आशीष वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सीएचसी जैदपुर का देख औषधि वितरण रजिस्टर
बाराबंकी। खाद्य एवं रसद विभागी प्रमुख सचिव नोडल अधिकारी निवेदिता शुक्ला की अध्यक्षता में मसौली ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय चिलौकी में चैपाल आयोजित की गई। चैपाल में एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर के निरीक्षण के दौरान औषधि वितरण रजिस्टर सहित दवा की उपलब्धता की जाॅच की। उन्होंने सम्बन्धित चिकित्सक को निर्देश दिया कि दवा का स्टाॅक खत्म होने के 15 दिन पूर्व ही डिमाण्ड कर दी जाये, जिससे समय से दवा की उपलब्धता बनी रहे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गम्भीर रोगी कक्ष का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने उपस्थित चिकित्सक अन्तिम गम्भीर रोगी कक्ष मंे भर्ती हुए मरीज के बारे में जानकारी ली, सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा सही जानकारी न दिये जाने पर उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक जानकारी से अवगत रहे। प्रमुख सचिव ने बड़ी लागत की परियोजनाओं के निर्माण कार्यो के स्थलीय निरीक्षण में राजकीय पाॅलीटेक्निक जैदपुर, जगुनियाडीह हरख, बाराबंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समयानुसार कार्य को पूर्ण कर बिल्डिंग हैण्डओवर कर दी जाये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

