जनषक्ति ने किया प्रदर्षन, सीएम को भेजा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सोमवार को भारतीय किसान श्रमिक जनषक्ति यूनियन के प्रदेष अध्यक्ष कमलेष यादव के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पटेल तिराहे पर धरना प्रदर्षन कर मुख्यमंत्री को छः सूत्रीय ज्ञापन भेजा। भेजे गये ज्ञापन में प्रदेष अध्यक्ष श्री यादव ने लिखा है कि जिले के अन्दर खाद की कालाबाजारी बहुत जोरो से की जा रही है। सरकारी खाद गोदामों में खाद मिल नही रही है जहां पर उपलब्ध है वहां समय से किसानों को बांटी नही जा रही है। बुढ़वल गन्ना मिल जो कई सालों से बंद है उसको तत्काल चालू करवाया जाये जिससे बाराबंकी के गन्ना किसानों की आय का जरिया बढ़ सके, उन्होने यह भी ज्ञापन में लिखा है कि तहसील फतेहपुर की ग्राम सभा अमरसंडा के बगल में अमरुन फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा निकला पानी व गंदगी से रेठ नदी में बहाया जा रहा है जिससे कई गांव में पीने का पानी खराब हो रहा है और मच्छरों की भरमार जिससे डेंगू, मलेरिया, टीवी जैसे बीमारी को दावत दे रही है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने फोन द्वारा एडीएम से वार्ता करायी। एडीएम ने तीन दिन के अन्दर मांगो के निस्तारण का आष्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से जिला प्रवक्ता बलराम, कार्यवाहक अध्यक्ष अषोक कष्यप, तौहीद अहमद, जीतू, दिनेष, विजय यादव, सतीष मौर्या, अमित, वारिस अली, जयनाराण, मंजूलता, रचना रानी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!