मोदी सरकार गरीब बच्चों के भविष्य से कर रही खिलवाड़ : शौर्यवीर सिंह

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नयी शिक्षा नीति केन्द्रीकरण तथा शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देती हैं। भाजपा सरकार निजीकरण नौकरियां, आरक्षण व छात्रों को भविष्य सब बर्बाद कर देंगा। सरकारी संस्थानों के निजीकरण से देश के युवाओं के लिये स्थायी रोजगार के दरवाजे बंद हो जायेंगे। मोदी सरकार गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके शिक्षा को भी अमीरों के लिये एक सुविधा बनाना चाहती हैं। उक्त उद्गार राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शौर्यवीर सिंह ने मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर शिक्षा बचाओं-देश बचाओं अभियान के तहत् जनपदीय दौरो के दौरान प्रदेश के राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष अनस रहमान के साथ कही। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं में एस.एस.सी., एन.ई.ई.टी, जे.ई.ई. में घोटालें सामने आ रहे हैं। बेरोजगार नौजवानों को वर्षों तक नौकरी न देना साफ बताता हैं कि देश की मोदी सरकार छात्र विरोधी हैं क्योंकि अगर छात्रों के लिये कोई नीति बना रही हो तो उसे छात्राओं से चर्चा करके बनाना चाहिये, लेकिन सरकार ने ऐसा न करके शिक्षा विरोधी नीति को तब लांच किया जब देश कोविड के कहर से पीड़ित था। सरकार ने तानाशाही तरीके से इस नीति को लागू को कर दिया जिसके विरोध में राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा शिक्षा बचाओं देश बचाओं अभियान की शुरूआत की गयी क्योंकि नयी शिक्षा नीति छात्र विरोधी हैं। अभियान में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, सौरभ सिंह, राजवीर सिंह, नगर अध्यक्ष दिव्यरतन मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में राष्ट्रीय छात्रसंगठन के पदाधिकारी मौजूद थें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!