टायर फटने से पलटी बोलेरों, युवक घायल

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। लखनऊ से लौट रहा बोलेरो सवार युवक टायर फटने से गाड़ी पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदर गढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की है। मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार पुत्र भुलई निवासी वीर सिंह का पुरवा थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर निवासी उक्त युवक किसी काम से लखनऊ गया था। वापसी के दौरान ककरी गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गाड़ी का टायर फटने से यह घटना हुई है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

 

 

Don`t copy text!