नवनिर्मित सड़क का सांसद ने किया लोकार्पण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को सतरिख चिनहट मार्ग से देवघरा माता मंदिर तक नव निर्मित सड़क का लोकार्पण सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। विदित हो कि क्षेत्र की जनता के मांग के अनुसार उक्त मार्ग को सांसद द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृति कराया गया था । जिसका शिलान्यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा किया गया था । लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु देवघरा माता के दर्शन करने मन्दिर पर आते रहते है रास्ता न होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी माता जी के आशीर्वाद से इस सडक का निर्माण हो पाया है अब श्रद्धालुओं व क्षेत्र के लोगों को आने जाने में कोई परेशानी नही होगी । सड़के विकास की जननी है जब सड़के ठीक होती है तो लोगों का अवागमन सुगम हो जाता है। क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने के लिए मैं खुद प्रयासरत हूँ। सबसे ज्यादा सडकें भारतीय जनता पार्टी के शासन काल मे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में बनी है और बनवाई भी जा रही है। हमारी सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से मार्गों का निर्माण कराया है कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत सतरिख रेहान कामिल ने भी सम्बोधित किया । तथा संचालन आशुतोष अवस्थी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा के द्वारा किया गया । लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत सांसद ने देवघरा माता मन्दिर पर विधिवत पूजा -अर्चना की । इस अवसर पर उमेश मिश्रा , ओमकार सोनी, जय प्रकाश वर्मा, राम पाल यादव, सुंदर लाल यादव, उत्तम श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, शिव कुमार शर्मा, दिनेश चन्द्र रावत निजी सचिव सांसद बाराबंकी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

